फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश के हाथ में असलहा थमाने वाला चौकी इंचार्ज सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यों में लापरवाही की बात सामने आने पर धनुही चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। वहीं एक पीड़ित से पैसे की वसूली किए जाने में पयागपुर के एसआई व सिपाही को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के धनुही चौकी प्रभारी राजेश कुमार दूूबे द्वारा कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उनके द्वारा गलत तरीके से असलहा बदमाश के हाथ में देकर फोटो खिंचायी गयी थी।
इस घटना की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। मामले की जांच के बाद कर्तव्यों में लापरवाही पर उनको निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह एसपी ने पयागपुर थाना क्षेत्र के सोहरियांवा गांव निवासी सर्वेश कुमार सेे अवैध तरीके से 12 हजार रुपये वसूले जाने के मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी मामले की शिकायत एसपी से की थी। विधायक द्वारा एसपी से शिकायत किए जाने के बाद एसपी ने आरोपी उपनिरीक्षक सतीश कुमार और सिपाही ललित कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें