1- किसान पाठशाला
सुबह 10:00 बजे। हुजूरपुर विकास खंड क्षेत्र में कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला का आयोजन होगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने दी।
-
2- क्रिकेट टूर्नामेंट
सुबह 10:00 बजे। शिवपुर के राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान ने दी।
3- अटल स्मृति दिवस
सुबह 11:00 बजे। महसी के मासाडीहा स्थित बाबा बिहारी दास आश्रम में अटल स्मृति दिवस के अवसर पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह ने दी।
-
4- विशेष शृंगार व पूजन
शाम 05:00 बजे। शहर के सिद्धनाथ मंदिर में विशेष शृंगार व पूजन का आयोजन होगा। यह जानकारी महामंडलेश्वर रविगिरि महाराज ने दी।