1- खेल प्रतियोगिता
सुबह 09:00 बजे। तेजवापुर ब्लॉक के बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी शिक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ने दी।
2- क्रिकेट मैच
सुबह 10:00 बजे। किसान पीजी कॉलेज के मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।
3- किसान दिवस
सुबह 11:00 बजे। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन होगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने दी।
-
4- श्रीराम कथा
शाम 05:00 बजे। धरसवां के गंजेबाबा मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य संदीप मित्तल ने दी।
5- भागवत कथा
शाम 05:00 बजे। महसी के गोविंदपुर स्थित गांवट माता मंदिर परिसर में भागवत कथा का आयोजन होगा। यह जानकारी महाराजा देवी ने दी।