फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अवैध संबंध छिपाने के लिए जीजा ने साली पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। अवैध संबंध छिपाने के लिए एक युवक ने अपनी 17 वर्षीय साली पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


रानीपुर थाना के एक गांव में सोमवार रात एक व्यक्ति के घर में मांगलिक कार्यक्रम था। इससे श्रावस्ती जिले के इकौना इलाके की 17 वर्षीय किशोरी शामिल होने आई थी। रिश्तेदारी का कार्यक्रम होने के चलते रात करीब नौ बजे महादेवा निवासी उसका जीजा भी वहां आ पहुंचा और किशोरी से बातचीत के दौरान उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए।


हमले के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आरोपी जीजा मौके से चाकू लेकर भाग निकला। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि साली से अवैध संबंध उजागर होने के डर से उसने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें