फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ देख बाइक से गिरे तीन सवार, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। अमृतपुर पुरैना से बाइक सवार तीन लोग घर जा रहे थे। मोतीपुर रेंज के झाला मार्ग पर बाघ दिख गया। बाघ को देखकर बाइक सवार गिर गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने बाघ देखे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत पेटरहा गांव निवासी रामनक्षत्र (45), रामबली (34) और राजा (30) बाइक से रिश्तेदारी में कोतवाली मुर्तिहा के अमृतपुर पुरैना गांव गए थे। तीनों लोग मंगलवार को बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार मोतीपुर रेंज के झाला मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान जंगल से बाघ सड़क पर निकल आया और दहाड़ने लगा। इस वजह से संतुलन बिगड़ा और तीनों बाइक सहित गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्या का कहना है कि बाघ को देखकर बाइक सवार गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें