फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, एक की गई जान

विज्ञापन
17 बीएचआर 31 - कोतवाली देहात के डीएम चौराहे पर सड़क हादसे में मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्रों को सामने से आ रही एंबुलेंस ने रौंद दिया। गंभीर हालत में दोनों छात्रों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

दरगाह थानाक्षेत्र के बक्शीपुरा निवासी अभिषेक यादव (17) पुत्र बृजराज यादव शहर के बाहर स्थित संत पथिक स्कूल का छात्र था। पिता गांधी स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं और अयोध्या के मूल निवासी हैं। बुधवार को अभिषेक अपने साथी अभिनव सिंह (17) पुत्र पुष्पराज सिंह के साथ स्कूल में पेपर देने के लिए बाइक से जा रहा था। डीएम तिराहे के आगे सामने से आ रही एंबुलेंस ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घायल छात्रों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर बेहोश हो गए। अभिषेक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। परिजन शव लेकर अयोध्या चले गए। नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें