फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
खैरीघाट थाना क्षेत्र में लावारिस मिला नवजात। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के पथारखुर्द गांव में शनिवार को सड़क के किनारे किसी ने एक नवजात को लोकलाज के भय से फेंक दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एक शिक्षक ने नवजात को सहारा दिया। वे उसे घर ले आए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में ले लिया। उसे बेहड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद नवजात को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत पथारखुर्द गांव निवासी उदयराज सिंह किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान के पास से सड़क गुजरी है। सड़क के किनारे झाड़ियों में किसी ने नवजात को फेंक दिया। सुबह उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगोें ने देखा कि कपड़े में लिपटा नवजात रो रहा है। मौके पर पहुंचे गांव निवासी शिक्षक इंद्रदत्त दीक्षित नवजात को उठाकर घर ले गए। इस खबर को लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।
नवजात के लावारिस मिलने की सूचना पाकर खैरीघाट थाने की पुलिस पथारखुर्द गांव पहुंची। पुलिस ने नवजात को सीएचसी बेहड़ा ले जाकर भर्ती करा दिया। डॉ. विकास सिंह ने बच्चे का इलाज किया। लेकिन नवजात में संक्रमण न फैले, इसके लिए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। बालक स्वस्थ बताया जा रहा है। वहीं लोकलाज के भय से नवजात को फेंके जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें