शिवपुर (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र में शनिवार को बोलेरो सवार तीन युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन कोतवाली पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर किशोरी व आरोपियों के तलाश में जुट गई है।
पीड़ित पिता ने बताया कि 14 जून को उनकी 14 वर्षीय बेटी नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसे गुलशन, मनीष पाल व अरुण ने दबोच लिया और जबरन बोलेरो में बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि बेटी के अपहरण में रामसहारे और पंकज ने भी आरोपियों का साथ दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी के अपहरण की सूचना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि बेटी के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने जल्द से जल्द बेटी को खोजने की गुहार लगाई है। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।