फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में मिली कैसरगंज तहसील की फाइलें व चेेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज तहसील की महत्वपूर्ण फाइलें और बैंक का चेक कूड़े के ढेर में शुक्रवार को मिला है। जिसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी है। तहसीलदार ने चपरासी को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कैसरगंज तहसील परिसर के बाहर पीछे की तरफ कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसमें ही शुक्रवार को शासन की ओर से जारी किए गए कृषि निवेश की चेक और कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। कूड़े के ढेर में ही इलाहाबाद बैंक व एचडीएफसी बैंक की चेक भी पड़ी हुई थी।
चेकबुक कूड़े में पड़ा होना गंभीर मामला था। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम रामजीत मौर्य को दी। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी है। तहसीलदार शिवप्रसाद ने बताया कि जांच में अभिलेखागार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज उपाध्याय की लापरवाही सामने आई है। इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सभी दस्तावेज सुरक्षित रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें