फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में 12वीं के छात्र समेत तीन की मौत

Sun, 05 Jan 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग सड़क हादसों में 12वीं के छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पयागपुर थाना के शिवदहा-पयागपुर मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार शंकरपुरवा निवासी निखिल उर्फ वेद शुक्ला और श्रावस्ती जनपद के सोनवा दामूपुरवा निवासी सूरज पांडेय (18) को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां निखिल की मौत हो गई थी। वहीं देर रात सूरज को परिजन एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया सूरज कक्षा 12वीं में पढ़ता था और दो भाइयों में बड़ा था। पिता अजय सैल्समैन का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते है। मौत से परिजन बेहाल हैं।

रूपईडीहा थाना के बरगदहा चिलविला गांव निवासी अंगनु (45) की शनिवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई गोविंद ने बताया वे शुक्रवार की रात किसी काम से साइकिल लेकर बाबागंज गए थे। देर रात रास्ते में बाबागंज के पास घायल अवस्था में पड़े मिले, तो उन्हें लेकर अस्पताल आए, जहां मौत हो गई। दो बेटा व दो बेटियां हैं, मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मौत से परिजन बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रानीपुर थाना के सर्वा गांव निवासी रामचंदर (65) की शनिवार की सुबह घर पर मौत हो गई। मृतक के बेटे रामगोपाल ने बताया बीते 18 दिसंबर को वे साइकिल से बहराइच नगर कोतवाली के ब्रह्मणीपुरा स्थित सिद्धनाथ मंदिर से घर आ रहे थे। रास्ते में सुखनदिया गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। तभी से उनका उपचार चल रहा था। मौत से पत्नी राजकुमारी समेत अन्य परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें