फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में सोमवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें शहर निवासी दो लोग शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना जांच शिविर लगाए। इनमें आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर निवासी दो और रिसिया निवासी युवक संक्रमित मिला है। तीनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 54 एंटीजन व 46 आरटीपीसीआर जांच की गई।
बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 37 एंटीजन व 35 आरटीपीसीआर जांच की गई। पयागपुर के बीपीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 50 एंटीजन व 30 आरटीपीसीआर जांच हुई। चरदा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 86 एंटीजन व 64 आरटीपीसीआर जांच की गई। कुल 227 एंटीजन व 175 आरटीपीसीआर जांच की गईं। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें