फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दंपती समेत चार घायल

Fri, 27 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैसरगंज थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में घायल साफिया। 
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर/ चित्तौरा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर के देहात कोतवाली इलाके के बहराइच-हुजूरपुर मार्ग के रंजीतपुर गांव के पास मंगलवार की रात पैदल जाते समय भट्टपुरवा निवासी तीरथराम (30) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर आए परिजनों ने बताया वे रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से पिता ढोडे और मां श्यामकली का रो-रोकर हाल काफी खराब है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजी घायल

सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा निवासी बाइक सवार सूरज (25) और उनकी सात वर्षीय भतीजी रोशनी को मंगलवार की रात रेउसा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडकिल कॉलेज बहराइच भिजवाया। जहां डाक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। रोशनी का उपचार चल रहा है। मृतक के बड़े भाई लल्लू ने बताया वे मामा को छोड़ने बाइक से भतीजी को साथ लेकर रेउसा गए थे। वापस लौटते समय हादसे की शिकार हो गए। पेंटिंग का काम कर अपना जीवन-यापन करते थे। मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन



सड़क हादसे में मृतक युवक की हुई शिनाख्त


श्रावस्ती जनपद के गिलौला में मंगलवार को अज्ञात युवक घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को सूचना मिलने पर यज्ञनाथ मॉर्च्युरी आए और मृतक की शिनाख्त देहात कोतवाली के मछियाही पेडवा गांव निवासी साला सुनील (32) के रूप में की। बताया वे मंगलवार को बाइक से श्रावस्ती के माजरे गांव निवासी अपनी बहन के घर बेटी को लेने गए थे और बीच रास्ते में गिलौला के पास डंपर ने टक्कर मार दी। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पत्नी की मौत हो चुकी है। दो बेटी व एक बेटा है। मौत से पिता राजू बदहवास है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना के कोनारी बंगला चौराहा के पास मंगलवार को सब्जी लदी मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार फखरपुर के माधौपुर निवासी दंपती गुल मोहम्मद (45) और उनकी पत्नी सूफिया बेगम (40) घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, रानीपुर थाना के जगदीशपुर गांव निवासी बाइक सवार धर्मराज (26) बुधवार को गांव के पास अनियंत्रित होकर गिर गए। राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया वे पत्नी को बहराइच अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें