फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में किसान सहित तीन की मौत

Sat, 22 Feb 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पयागपुर में सड़क हादसे के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती घायल सिपाहियों का चल रहा इलाज।
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में किसान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार पुलिसकर्मियों की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया
विज्ञापन

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज के दुविधापुर गांव निवासी साइकिल सवार बनवारी लाल राजपूत (58) की शुक्रवार को सोरहिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। गंभीर हालत में राहगीरों ने उन्हें ई रिक्शा से अस्पताल के लिए भिजवाया, लेकिन चालक ने रास्ते में ही घायल को छोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बनवारी को चरदा सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दवा लेने सीएचसी जा रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, उनके दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की गई जान
नानपारा कोतवाली इलाके के बढ़ईकलां गांव निवासी बाइक सवार पन्नेलाल (36) की बृहस्पतिवार की रात नानपारा बाईपास के राजापुर रतहईया के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जो रहे थे, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया कि पन्नेलाल मिहींपुरवा स्थित रिश्तेदारी में मकान के निर्माण का काम कर वापस घर आ रहे थे। राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका बेटा व एक बेटी है। पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई। परिजनों के अनुसार पन्नेलाल हेलमेट पहने थे।

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवारों की वाहन से टक्कर, एक ने दम तोड़ा
खैरीघाट थाना के इमामगंज-शिवपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन से बाइक सवार हरदी थाना के मंगलपुरवा निवासी राजू (45), खैरीघाट गिरदा निवासी मनोज (25) व बौंडी निवासी प्रदीप (22) की टक्कर हों गई। अस्पताल पहुंचते ही राजू की मौत हो गई। जबकि घायल साथियों का इलाज चल रहा है। मृतक राजू के रिश्तेदार शत्रोहन ने बताया कि वे तीनों लोग बाइक से शादी समारोह में शामिल होने खैरीघाट जा रहे थे। तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। मौत से परिजन बदहवास हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट पहना था।

हादसे में छह घायल
पयागपुर थाने में तैनात बाइक पीआरवी के सिपाही बस्ती जिले के कलवारी महुआ डाबर निवासी रोहित कुमार (35), होमगार्ड रंजीतनगर मनकापुर कला निवासी भवानी प्रसाद (41) की पयागपुर-इकौना मार्ग पर दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे पीआरवी बाइक सवार दो और दूसरी बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि पीआरवी झगड़े की सूचना पर मौके पर जा रही थी। टक्कर मारने वाले बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें