फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रिश्वत लेते दबोचा गया सिंचाई विभाग का कनिष्ठ सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक को शुक्रवार को 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने विभाग के ही सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन व ग्रेच्युटी के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। देवीपाटन मंडल गोंडा की एंटी करप्शन टीम ने कनिष्ठ सहायक को पकड़ लिया और देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना के बौंवा गांव निवासी रामसूरत सरोज सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद पेंशन व ग्रेच्युटी के लिए पिछले काफी दिनों से विभाग के चक्कर काट रहे थे और उनके कागजों में कमी बताकर उनको टरका दिया जा रहा था। कागजों में कमी को पूरा करने की बात कहते हुए सिंचाई विभाग कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक सूफीपुरा मोहल्ला निवासी गणेश तिवारी ने उनसे काम कराने के बदले 27 हजार रुपयों की मांग की थी।

सेवानिवृत्त कर्मचारी ने सहायक द्वारा रिश्वत की मांग करने पर देवीपाटन मंडल गोंडा स्थित एंटी करप्शन थाना में सूचना दी। शुक्रवार को एंटी करप्शन गोंडा थाना के निरीक्षक धनंजय सिंह टीम के साथ सादा कपड़ों में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे और जैसे ही रामसूरत ने टीम द्वारा दिए गए रुपये गणेश को दिए, तुरंत टीम ने आरोपी को दबोच लिया और कोतवाली देहात लेकर आ गई।
विज्ञापन




एंटी करप्शन टीम आरोपी को ले गई अपने साथ

एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक को अपने साथ लेकर थाना पर आई और रिपोर्ट लिखाने के बाद कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


संतोष सिंह देहात कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें