फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में लखनऊ के जिला अस्पताल के टेक्नीशियन समेत तीन की मौत

Thu, 09 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें बलरामपुर के लैब टेक्नीशियन समेत एक राजगीर भी शामिल है। वहीं एक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

हरदी थाना के सिकंदरपुर निवासी बाइक सवार देवेश चंद्र शुक्ला 32 हरदी थाना के चंदपहिया गांव के पास घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे आदर्श ने बताया लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में संविदा पर लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे और चार दिन पहले घर आए थे। हरदी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया चंदपहिया मोड़ के पास बाइक सवार सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से टकरा गए और उनकी मौत हो गई।
वहीं, कैसरगंज कोतवाली के लखनऊ बहराइच हाईवे के बढौली गांव के पास बुधवार की रात 35 वर्षीय अज्ञात पैदल युवक को वाहन ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हुलिया के आधार पर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर में राजगीर की मौत
देहात कोतवाली के छिलौहरा धरसवां निवासी शेषराज यादव (32) मंगलवार को बाइक से रिश्तेदारी में पयागपुर के अमदापुर गया था। जहां से घर लौटते समय सुकईपुरवा चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जगराम ने बताया की उसका बेटा मकान निर्माण व खेतबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटियां है। मौत से पत्नी सुमन, मां राजकुमारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया बाइक चालक सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गया। घटना के दौरान शेषराज हेलमेट लगाए था।
तीन घायल

पयागपुर थाना के गुलवरिया निवासी बाइक सवार नीरज (18) मंगलवार की रात बल्लीपुरवा के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिर गया। इसी तरह, दरगाह था के डीहा गांव निवासी बाइक सवार सुनील कुमार (32) की बाइक अहरौरा गांव निवासी दूसरे बाइक सवार सत्यम (28) से सासपारा के पास टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें