फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और बर्दाश्त नहीं कर सके ठंड

Wed, 20 Jan 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लगे एक मजदूर की मंगलवार रात ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। उसे फखरपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वह बिहार का रहने वाला था। वहीं, पयागपुर के एक अधेड़ और हरदी के युवक की भी ठंड की चपेट में आकर इलाज के दौरान मौत हो गई। मजदूर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौसम के पलटवार से ठंड जानलेवा हो गई है। बच्चों व बुजुर्गों पर ठंड सितम ढा रही है। बिहार के समस्तीपुर जनपद के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर टोला रब्बीगाछी गांव निवासी बिंदी उर्फ विंदेश्वरी सादा (50) राष्ट्रीय राजमार्ग 28सी के निर्माण कार्य में मजदूर था।
विज्ञापन


मंगलवार रात उसे शरीर में कंपकंपी व सीने में दर्द महसूस हुआ। इस पर उसे तत्काल फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उसके साथी महेश सादा व पशुपति सादा अन्य मजदूरों के सहयोग से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई। पशुपति के मुताबिक विंदेश्वरी की मौत ठंड से हुई है।

इस पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुरामपुर जनवारा गांव निवासी उमाशंकर (57) एवं हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज गांव निवासी लतीफ (35) को भी ठंड लगने और सीने में तेज दर्द होने की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

उधर, बुधवार को बुखार, डायरिया, निमोनिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 19 रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें शिवा (2) सोनवा, इरम (8) दरगाह, अतुल (1) विशेश्वरगंज की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें