फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से तीन बच्चों की मौत

Sun, 27 Nov 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में मौसम के करवट लेते ही अब निमोनिया और बुखार का कहर शुरू हो गया है। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती तीन मासूमों की निमोनिया और बुखार के चलते मौत हो गई। 16 और रोगी भर्ती कराए गए हैं, इनमें चार की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन


तराई में मौसम प्रतिदिन करवट ले रहा है। ठंडी पछुआ हवाएं भी चलने लगी हैं। इसके चलते निमोनिया और बुखार फिर मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में शनिवार को निमोनिया और बुखार से पीड़ित सजन (07) पुत्र बृजलाल खलीलपुर, संतोष (05) पुत्र सुकई गोपिया हुजूरपुर और मुस्कान (1.5) पुत्री राजनरायन सिसवारा नानपारा को भर्ती कराया गया था।

सभी को तेज बुखार के साथ उल्टी सांस चलने और पसली चलने की शिकायत थी। सभी बच्चों को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड के आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। रविवार सुबह सभी की हालत बिगड़ गई। एक-एक घंटे के अंतराल पर तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। उधर निमोनिया, बुखार और डायरिया से पीड़ित 16 और रोगी भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें राधा (4), रेशमा (2) निवासी महसी, सुरेश (2) हुजूरपुर और बब्लू (8) निवासी इकौना की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा का कहना है कि रात में तराई के तापमान में काफी गिरावट दर्ज हो रही है ऐसे में अभिभावकों की तनिक से लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। रात और दिन में बच्चों को गर्म कपड़े में रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें