फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मकान कब्जा करने के विवाद में तीन गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 गजाधरपुर में युवक की पिटाई का वायरल वीडियो। - स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर। गजाधरपुर में मकान पर कब्जा करने को लेकर पहली अक्तूबर को दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले थे। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन आरोपियों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




गजाधरपुर गांव निवासी अमित शुक्ला ने बताया कि पहली अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने मकान के पीछे के हिस्से का निर्माण करवा रहे थे। तभी अजीजपुर निवासी प्रमोद शुक्ला अपने साथी नितिन, पप्पू, शिवकुमार, आदर्श और विनय के साथ मौके पर आ धमके।

सभी ने बिना बातचीत के लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अमित शुक्ला, कपिल, मनोज और शिवाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अमित और कपिल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने मनोज के गले से सोने की चेन छीन ली, जबकि अमित के दो मोबाइल फोन नितिन शुक्ला ने झपट लिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों पक्नों के लोगों के बीच मारपीट हो रही है।


थानाध्यक्ष ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मकान का विवाद काफी पुराना है। पीड़ित की तहरीर पर प्रमोद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी प्रमोद शुक्ला, नितिन और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें