फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में चलती बाइक पर बाघ ने किया हमला, दादी-पोती और बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल

Wed, 08 Oct 2025 12:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बाघ के हमले से कतर्नियाघाट इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में दादी-पोती और बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर्नियाघाट के बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक बाघ ने बाइक सवार राहगीरों पर हमला कर दिया। इस हमले में दादी, पोती और एक बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बर्दिया गांव निवासी गुलाम हाफ़िज़ बुधवार सुबह लगभग 9 बजे अपनी मां सफीकुन (60)  और भतीजी खतीजा (10) को इलाज के लिए मोटरसाइकिल से चफरिया स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे। इसी दौरान बिछिया से करीब पांच सौ मीटर दूर अचानक जंगल से निकलकर बाघ सड़क पर आ गया और चलते वाहन पर झपट पड़ा।

ये भी पढ़ें - आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 10 गिरफ्तार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चोरी व खो गए मोबाइल बरामद करने में लखनऊ पुलिस सबसे फिसड्डी, ये जिले हैं पहले दूसरे स्थान पर


बाघ ने सफीकुन और पोती खतीजा पर हमला कर दिया। बाइक सवार युवक गुलाम हाफ़िज़ ने तुरंत बाइक रोकी और शोर मचाना शुरू किया तभी अन्य राहगीर भी वहां पहुंच गए। भीड़ देखकर बाघ दोनों को छोड़कर जंगल की ओर चला गया लेकिन हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

उसी समय बिछिया की ओर जा रहे एसबीआई बैंक कर्मचारी रामू (55) पर भी बाघ ने 50 मीटर दूरी पर हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला और बच्ची के सिर व पैरों में गहरे घाव हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार पीएचसी सुजौली में किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बावजूद वाहन समय पर नहीं मिला, जिसके चलते परिजन निजी वाहन से घायलों को अस्पताल ले गए। वहीं बैंक कर्मी रामू को 108 एम्बुलेंस की सहायता से लखीमपुर जिले के रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रेंजर आशीष गौंड ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गश्त शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हथिनी जयमाला और चंपाकली को पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है। वन विभाग ने आसपास से गुजरने वाले राहगीरों को सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें