फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। इसमें 3900 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। 28 व 29 जनवरी को 30 सत्र में 16 स्थानों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक व प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिले मेें कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक हुई। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरा चरण 28 व 29 जनवरी को लगातार चलेगा। इसमें 3900 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 30 सत्र में 16 जगह टीकाकरण होगा।
सीएमओ ने बताया कि 14 ब्लॉकों के सीएचसी, मेडिकल कॉलेज व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन होगा। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम ही संबंधित सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन भेज दी गईं हैं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिन कोरोना योद्धाओं को टीका लगना है, उनके मोबाइल पर एसएमएस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जरवल के मुस्तफाबाद सीएचसी में 28 व 29 जनवरी को 220 लोगों को टीका लगेगा। मोतीपुर में दो दिन में 240, नानपारा में 456, पयागपुर में 220 समेत अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसी तरह टीकाकरण शिविर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें