फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिजापुरी में हाथियों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
बहराइच : गिरिजापुरी में हाथियों के उत्पात से क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में मंगलवार रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने तीन मकानों में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के मशाल जलाने व पटाखे दगाने पर हाथियों का झुंड जंगल में चला गया। मगर घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत आने वाली सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में मंगलवार रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों का झुंड तीन मकानों पर कहर बनकर टूट पड़ा। हाथियों ने सी-टाइप के कक्ष में रहने वाले रामनगीना की दीवार व टीन शेड ढहाने के साथ ही घर में रखे बक्से आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथियों ने रवि प्रताप के घर की दीवार व हरिराम के घर की खिड़की तोड़ दी।
ग्रामीणों ने मशाल जलाने के साथ ही पटाखे दगाए, तब जाकर हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों के अनुसार पास के जंगल में पूरी रात हाथी चिंघाड़ते रहे। इसके चलते सहमे लोगों ने पूरी रात जागकर काटी। वहीं, सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को सजग रहने को कहा। उन्होंने बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

भरथापुर गांव में इन दिनों हाथियों का झुंड इस कदर उत्पात मचा रहा है कि दोपहर दो बजे के बाद मार्ग पर लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। हाथियों का झुंड मुख्य मार्ग पर डेरा जमा लेता है और यदि कोई रास्ते में दिखाई देता है तो हाथी चिंघाड़ते हुए उसे दौड़ा लेते हैं। आलम ये है कि ग्रामीणों को इलाज व रोजमर्रा की चीजें लाने के लिए नाव के सहारे लखीमपुर जिले के खैरटिया जाना पड़ता है। दोपहर बाद गेरुआ नदी पार करके बिछिया जाने के लिए लोगों को हिंसक जानवरों से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें