फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में सेंध लगाकर 4.35 लाख रुपये की चोरी

Sat, 05 Oct 2019 12:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बैंक में चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच के रिसियामोड़ स्थित इलाहाबाद बैंक ग्राहक सेवा केंद्र की खिड़की तोड़कर चोर बैक में घुस गए। इस दौरान चार लाख पैतालीस हजार रुपये व एक लैपटाप उड़ा ले गये। रिसियामोड़ नानपारा-बहराइच मार्ग पर मार्ग पर स्थित इलाहाबाद ग्राहक सेवा केंद्र के पीछे दीवाल में लगी खिड़की तोड़कर चोर घुस गये। 
विज्ञापन


चोरों ने पहले अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख साठ हजार चोरी किए। फिर केंद्र में रखा दो लाख 60 हजार व भैसाही ग्राहक सेवा केंद्र का एक लाख 85 हजार रूपये ले उड़ें। इस दौरान ग्राहक सेवा केंद्र में रखे एक लैपटाप पर भी हाथ साफ कर दिया। 

पुलिस में रिसियामोड़ इलाहाबाद बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के मित्र गोकरन पुत्र मगरे ने तहरीर दी है। भैसाही ग्राहक सेवा केंद्र के मित्र कर्मचारी राज कुमार यादव पुत्र रमेश कुमार यादव ने भी पुलिस में तहरीर दी है। क्षेत्रीय एसआई सुभाष यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें