बहराइच के लिटिल एंजिल्स स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित करते फेंड्स क्लब के
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। वन्य प्राणि सप्ताह के तहत शुक्रवार को वन विभाग की ओर से सेंट नार्बट और कतर्निया के सुजौली प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब ने लिटिल एंजिल्स स्कूल में कार्यक्रम कर छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
वन्यप्राणी सप्ताह के तहत गोंडा रोड स्थित सेंट नार्बट स्कूल में बहराइच वन प्रभाग की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ अरविंद चौहान रहे। सीडीओ ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति आम जनता को जागरूक होने की जरूरत है। टीएसए संस्था के शैलेंद्र सिंह ने जलीय जीवों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह, वन दरोगा दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की ओर से सुजौली के प्राथमिक विद्यालय में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया। वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र नाथ यादव ने बच्चों को दीं। इस दौरान एसडीओ यशवंत सिंह, रमेश यादव, पवन शुक्ला, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से लिटिल एंजिल्स स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी।
इसमें वन्यजीवों व पक्षियों के छात्र-छात्राओं ने चित्र बनाएं। फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी ने प्रथम स्थान हासिल करने पर छात्रा प्राची को स्कूल बैग, प्रियांशी गोस्वामी को द्वितीय स्थान पाने पर वाटर बोतल और छात्रा आयशा को लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजीव श्रीवास्तव, अमित मित्तल, हर्षिता लखमानी, अशफिया जैदी, साधना मलिक आदि मौजूद रहे।