पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत वैनी निवासी पूजा त्रिपाठी (28) का शव बुधवार की देर रात उनके घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनोंं में चीख-पुकार मच गई। परिजनोंं की सूचना पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मृतका के पति उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को उनका पत्नी पूजा के साथ बच्चे को लेकर तकरार हुई थी, इससे पूजा नाराज थी, लेकिन वह फांसी लगा लेगी यह किसी को पता नहीं था। उन्होंंने बताया कि देर रात में जब बेटा भूख के मारे दूध पीने के लिए रोने लगा तो वह उसे दूध देने के लिए उठे। इस दौरान पूजा का शव बरामदे में लगे फंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला। उनके दो बेटे हैं। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह पता चलेगी।