फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर में नहीं है ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था, होमगार्ड संभाले है जिम्मेदारी

Mon, 07 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में अस्पताल चौराहे के पास लगा जाम। 
विज्ञापन
बहराइच। शहर के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नलों की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहनों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी ज्यादातर होमगार्ड संभाले हुए हैं। वाहन चालक नियमों को दरकिनार कर वाहनों को संचालित कर रहे हैं। ऐसे में शहर के चौक चौराहे आए दिन जाम की चपेट में रहते हैं। वाहनों को नियंत्रित करने में होमगार्ड हांफते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का सबसे बुरा हाल है। हालात यह है कि शहर का ह्दय स्थली कहे जाने वाला पीपल चौराहा, चौक बाजार, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा, डीएम चौराहा और केडीसी तिराहा आए दिन जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। इन चौराहों पर ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए कहीं भी ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था नहीं है। जबकि शहर की आबादी करीब तीन लाख के पार पहुंच चुकी है।
वहीं, शहर के मार्गों पर वाहनों का दबाव भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती तो की गई है, लेकिन ज्यादातर चौराहों पर होमगार्ड के जवान ही सिटी बजाते हुए ट्रैफिक नियंत्रण करते दिखाई देते हैं। चौराहों पर तैनात ज्यादातर होमगार्डों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी नहीं रहती है। जिससे आए दिन ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई रहती है। होमगार्ड के जवानों का प्रभाव वाहन चालकों पर न होने से वे मनमाने ढंग से यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें