फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: न सफाई की व्यवस्था न है जलनिकासी

Mon, 07 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 23 मिरयासीटोला में फैली गंदगी व भरा गंदा पानी।
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नगर पालिका परिषद नानपारा का वार्ड नंबर- 23 मिरयासी टोला पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते बदहाली का शिकार हो गया है। यहां पर सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की व्यवस्था का न होना है। वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, नालियां गंदगी से पटी होने के चलते जलनिकासी की व्यवस्था अवरुद्ध है। हालात यह है कि हल्की सी बारिश में भी वार्ड में कई जगह जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

वार्ड में हर तरफ फैली गंदगी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदार न तो दवा का छिड़काव कराते हैं, न ही फाॅगिंग कराने की कोई व्यवस्था रहे हैं। वार्ड में पेयजल की भी समस्या है। यहां लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिम्मेदार इनको दुरुस्त कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
वहीं, जलनिगम की ओर से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन का जाल तो बिछा दिया गया है, लेकिन लोगों के घरों में लगीं टोंटियां अभी भी पानी के आने का इंतजार कर रही हैं। जबकि पालिका प्रशासन वार्डवासियों से पानी का टैक्स लेना नहीं भूलता।
विज्ञापन


जलनिकासी है बड़ी समस्या
वार्ड में जलनिकासी के लिए नाले व नालियों का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन वे अवरूद्ध हैं। नाली का गंदा पानी मोहल्ले में ही भरा रहता है।
- बाबू

वार्ड में नहीं होती साफ-सफाई
वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ गंदगी की भरमार है। इससे वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वार्डवासी संक्रामक रोगों की समस्या से जूझ रहे हैं।
- युसूफ अली
पेयजल की समस्या गंभीर
वार्ड में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। पालिका प्रशासन द्वारा इंडिया मार्का हैंडपंप तो लगवाए गए हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं। इन्हें दुरुस्त कराने में कोई दिलचस्पी नही ले रहा है।
- नसीर हाशमी

टोंटियों में नहीं आता पानी
वार्ड में अमृत पेयजल योजना के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए घरों तक पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन घरों में लगीं टोंटियां सूखी पड़ी हैं। लापरवाही के कारण इनमें अभी तक पानी नहीं आता है।
- शरीफ

चेयरमैन कराते हैं विकास कार्य
वार्ड में एक माह पूर्व ही नालियों की साफ-सफाई कराई गई थी। रहा सवाल वार्ड के विकास का, तो नगर पालिका के चेयरमैन को समस्या बताई जाती है, चेयरमैन वार्ड में विकास व अन्य कार्य कराते हैं।
विज्ञापन

- अनवारूल, सभासद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें