फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आठ माह से पीएचसी में नहीं चिकित्सक, लौट रहे मरीज

Fri, 05 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तेंदुआ कबीर में आठ माह से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। मरीज इलाज की आस में आते हैं और लौट जाते हैं। विभाग चिकित्सकों की कमी होना बता रहा है, जबकि इस केंद्र पर लगभग 50 हजार लोगों के स्वास्थ्य के देखभाल की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




सीएचसी विशेश्वरगंज से संबद्ध पीएचसी तेंदुआ कबीर से लगभग 15 किलोमीटर दूरी तक कोई भी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं हैं। लगभग 50 हजार की आबादी इसी केंद्र पर इलाज के लिए निर्भर है, लेकिन विगत आठ माह से यहां चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। इसलिए यहां आने वाले लोगों को फार्मासिस्ट से ही इलाज कराकर वापस होना पड़ता है। वहीं कोई ऐसी समस्या हो, जिसमें चिकित्सक की सलाह आवश्यक हो। इसके लिए उन्हें या तो श्रावस्ती के इकौना या फिर विशेश्वरगंज सीएचसी जाना पड़ता है। दोनों ही इस केंद्र से लगभग 15 किलोमीटर दूर हैं।
पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट और वार्डबॉय ने बताया कि आठ माह पूर्व यहां तैनात डॉ. हमीदुल्ला सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद यहां किसी की तैनाती नहीं हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण पांडेय बताते हैं कि उन्होंने इस समस्या के बारे में जिले के अधिकारियों को सूचना दे दी है, जबकि सीएमओ डाॅ. संजय शर्मा का कहना है कि जिले के कई चिकित्सक पीजी करने के लिए गए हैं। इसलिए कुछ समस्या आ रही है। जल्द ही इसका विकल्प तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें