फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में चार बंदरों की मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटेहना। सेवढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह सरयू नहर पटरी पर चार बंदरों के शव पड़े मिले। एक साथ चार बंदरों की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस एवं वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान बराती लाल वर्मा ने बताया कि नहर पटरी पर मृत हालत में मिले बंदरों के पास मिठाई पड़ी मिली है। इससे लग रहा है कि किसी ने बंदरों को मीठे में जहर दिया है। पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज खुटेहना मामले की जांच कर रहे हैं। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है। मृत बंदरों के शव को विशेष परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय कलाम सतरही भेजा गया है।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट जांच के लिए लैब भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। उधर घटना से आहत ग्रामीणों ने मृत बंदरों का अंतिम संस्कार विधि-विधान से करके पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें