फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक समेत चार घरों से 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
हरदी थाना अंतर्गत भगवानपुर खालेपुरवा में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। भगवानपुर खालेपुरवा गांव निवासी एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक समेत चार घरों से चोरों ने दो लाख रुपये नकदी समेत 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं पुलिस पिकेट ड्यूटी से 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर खालेपुरवा गांव निवासी रामलखन मिश्र सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। रामलखन ने बताया कि उनका बेटा राकेश मिश्र एक दैनिक अखबार का क्षेत्रीय एजेंट है। सोमवार रात राकेश परिवारीजनों के साथ कमरे में सोया था। रात एक बजे के आसपास छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया।
उन्होंने ढाई लाख रुपये नकद, चार लाख के जेवर, कपड़ा, बर्तन समेत सात लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी सर्वेश कुमार के यहां से एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पार की। गांव निवासी जगदीश प्रसाद के यहां से चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर, 10 हजार रुपये नकद, कपड़ा, बर्तन समेत दो लाख की संपत्ति चुरायी।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने राजू बाजपेई के यहां से 20 हजार रुपये नकद, कपड़ा, बर्तन समेत 50 हजार की संपत्ति पार की। सुबह सभी को चोरी की जानकारी हुई। इससे हड़कंप मच गया। सभी पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। उपनिरीक्षक कमलाशंकर चतुर्वेदी ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया। वहीं पुलिस पिकेट ड्यूटी से 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि भगवानपुर चौराहे पर पुलिस गश्त करती रही और चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें