फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्राम सचिव ने बिना खुली बैठक कर लिया कोटेदार का चयन

Fri, 26 Jul 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दर्शन में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादें संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रावस्ती। साहब गांव में खुली बैठक कर कोटेदार का चयन होना था। पर ग्राम सचिव ने सांठगांठ करके अपात्र का चयन कोटेदार के तौर पर कर लिया है। इसकी जांच करवा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यह गुहार बृहस्पतिवार को जनता दर्शन में आए भिट्ठी बनकटवा निवासी ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से लगाई।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट कक्ष में डीएम के समक्ष विभिन्न विभागों की 24 शिकायतें आईं। जिनके निराकरण के लिए डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में स्वयं जनसुनवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस कार्यालय में एसपी घनश्याम चौरसिया ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर देवमन निवासी शोभाराम ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व उसने गांव निवासी खेलावन की बेटी से खपरैल का मकान खरीदा था, जो बारिश में गिर गया था। उस पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। यहां कुल 19 शिकायतें आईं। चार पारिवारिक विवाद, पांच भूमि विवाद व दस अन्य विवाद से संबंधित थी। जिसके निस्तारण के लिए एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें