बहराइच। एसपी कार्यालय से बृहस्पतिवार को जारी सूची के अनुसार पांच निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। रिसिया थाना के निरीक्षक प्रदीप सिंह को नानपारा प्रभारी निरीक्षक, मोतीपुर प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह को रिसया, नवाबगंज निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय को मोतीपुर, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ मधू यादव को नवाबगंज का प्रभारी निरीक्षक और साइबर क्राइम पुलिस थाना निरीक्षक पंकज सिंह को नवाबगंज अपराध निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। वहीं कोतवाली नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक सिंह को थानाध्यक्ष रामगांव और रामगांव थानाध्यक्ष शशि राणा को पुलिस लाइन भेजा गया है।