फखरपुर में राम संवारे के परिवार को राहत चेक देते भाजपा नेता गौरव वर्मा। -संवाद
फखरपुर। राम संवारे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को एसडीएम अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
बंभौरा गांव निवासी राम संवारे यादव पर 14 अगस्त को धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कबूतरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार था।
इस बीच 31 अगस्त को पीड़ित परिवार ने विधानसभा क्षेत्र संयोजक गौरव वर्मा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कठोर कार्रवाई करने तथा आर्थिक सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर अगले ही दिन फरार आरोपी की गिरफ्तारी हुई। अब प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।
इस दौरान नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक राम मनोहर यादव और लेखपाल महावीर राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल और महामंत्री श्यामजी त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।