फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में पड़े मिले मुहर लगे फटे मतपत्र

Sun, 06 Dec 2015 10:40 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा के पुरैना गांव में पोलिंग पार्टी को ले जाने वाली बस में मटिहा गांव के प्रत्याशियों के फटे हुए मतपत्र पड़े मिले हैं। इन मतपत्रों में चार प्रत्याशियों के नाम दिखाई दे रहे हैं। मतपत्रों पर मुहर के साथ ही पीठासीन अधिकारियों के हस्ताक्षर भी हैं। इससे धांधली की आशंका जतायी जा रही है। मौके पर पहुंचकर एसओ ने जांच शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मामले में उप जिलाधिकारी नानपारा को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विकास खंड बलहा अंतर्गत मटिहा पोलिंग बूथ पर मिहींपुरवा के लिटिल एंजिल स्कूल की बस को पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए व वापस छोड़ने के लिए लगाया गया था। यहां के पोलिंग बूथ संख्या 89 पर पोलिंग पार्टियों को वापस लाने के बाद बस चालक ने रविवार को पुरैना गांव में बस की सफाई शुरू की।

रविवार को सुबह सफाई के दौरान बस के अंदर लगभग चार मतपत्र पड़े मिले। जिसे देखकर वह चौंक पड़ा। देखते ही देखते आसपास के क्षेत्रों में भी फटे हुए मतपत्र मिलने की सूचना फैल गई। मतपत्रों पर मतदाताओं की मुहर भी लगी हुई है। इन मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर भी हैं। प्रत्याशियों ने इस मामले में आपत्ति करते हुए धांधली बरते जाने की आशंका जतायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें