फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की सात दुकानों के लाइसेंस रद

Sat, 05 Dec 2015 10:45 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 78 दुकानें चेक की गईं। सात दुकानदारों का लाइसेंस रद कर दिया गया है जबकि एक दुकान सील हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभय ने कृषि विभाग को छापेमारी अभियान संचालित करने का निर्देश दिया था।

शनिवार को नानपारा, कैसरगंज, सदर व महसी तहसील में उर्वरक निरीक्षक व तहसील के उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर छापा कार्रवाई की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि 78 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। खाद व कृषि रक्षा रसायनों के 28 नमूने लिए गए हैं। अनियमितता मिलने पर 10 दुकानों की खाद बिक्री रोक दी गई है जबकि सात खाद लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। बताया कि छोटी-छोटी कमियां मिलने पर 10 दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें