फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाघ ने शिकार की तलाश में नदी में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने मोबाइल में किया कैद

Tue, 28 Oct 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के आंबा घाट पर ​शिकार करता बाघ।     -स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में पर्यटन सत्र शुरू होने में चार दिन शेष हैं और इससे पहले ही जंगल की रौनक लौटती नजर आने लगी है। सोमवार की सुबह आंबा घाट के पास गेरूआ नदी में एक बाघ छलांग लगाकर शिकार करने का प्रयास करते देखा गया।
विज्ञापन


इसी दौरान वह पानी के भीतर झपट्टा मारते और छलांग लगाते हुए कैमरे में कैद हो गया। यह अनूठा दृश्य मोबाइल नेटवर्क की तलाश में घाट पर आए ग्रामीणों ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया।


वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि इस समय जंगल में बाघ, तेंदुए और जंगली हाथियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। यह पर्यटकों के लिए सुखद संकेत है। पर्यटन सत्र की शुरुआत होते ही बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी, पर्यावरण शोधकर्ता और वन्यजीव प्रेमी कतर्नियाघाट की ओर रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें