बहराइच। सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम के बीच अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम टीम ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया टीम को 3-2 से हरा दिया।
फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुए इस मैच में युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान आयुष, शुभ, शौर्य, सैफ अली, दिव्यांशु, मयंक, प्रतीक और शिवा सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।