बहराइच के जरवल में खुले गरीबों के लिए नि:शुक्ल कांपलेक्स का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। नगर के समाजसेवी अजीमुद्दीन अज्जी ने अनूठी पहल करते हुए गरीबों को नि:शुल्क वस्तुएं देने के लिए चीनी मिल मार्ग पर कांप्लेक्स खोला है, जिसका उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता के हाथों से करवाकर एक नेक कार्य की शुरुआत की है। यहां गरीबों को नि:शुल्क घरेलू उपयोग की वस्तुएं दी जाएंगी।
कांप्लेक्स का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने कहा कि गरीबों की मदद करने के लिए इसका शुभारंभ किया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। लोगों को बढ़-चढ़ कर गरीबों की मदद करनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी बकाउल्ला ने कहा कि देवीपाटन मंडल में पहली बार इस तरह के कांप्लेक्स का शुभारंभ किया गया है, जहां गरीबों की मदद के लिए लोग आगे बढ़ कर सहयोग करेंगे, जिससे गरीब लोगों की मदद हो सके।
इस दौरान मंसूर हुसैन, नीलेंद्र विक्रम सिंह ने भी गरीबों के कल्याण के लिए कांप्लेक्स का शुभारंभ कराने के लिए अजीमुद्दीन अज्जी की हौसला अफजाई की। इस मौके पर फैयाज अहमद, कमाल अहमद, चंदन गुप्ता, राहुल यादव, हाजी उबेद, शादाब अहमद, दीपक गुप्ता, जीशान अहमद, सुहेब अहमद आदि मौजूद रहे।