फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम रखने की सूचना पर हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। पाठक पट्टी गांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को सूचना मिली कि गांव में बम रखा गया है। बम रखे जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल एक्शन में आई और मौके पर पहुंची। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर महसी सीओ व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। काफी छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ी के मजरा पाठक पट्टी में रविवार की भोर डीसीआर के माध्यम से सूचना मिली कि गांव में बम रखा हुआ है। सूचना मिलते ही बौंडी थाने की पुलिस समेत सीओ महसी व फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली तो मामला फर्जी निकला। पुलिस ने जब सूचनाकर्ता के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो मोबाइल नंबर इनवैलिड बता रहा था। सतर्कता के तौर पर पुलिस ने पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर छानबीन की। बौंडी थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि डीसीआर के माध्यम से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर सूचनाकर्ता के नंबर पर संपर्क किया गया तो नंबर इनबैलिड बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें