फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नपं अध्यक्ष के पति पर चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया केस

Sun, 23 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष के पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन ने शुक्रवार की देर शाम घाघरा नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद उन्हें सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती करवाया गया। प्रकरण में जरवल चौकी प्रभारी ने इंतिजार अहमद पर दबाव बनाने के लिए घाघरा में कूदने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


जरवल चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को चेयरमैन के पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन चौकी पर आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके व उनकी पत्नी के खिलाफ 10 सभासदों ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। ऐसे में उन सभासदों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए, नहीं तो मैं कुछ भी कर सकता हूं। चौकी प्रभारी ने बताया कि यह कहने के बाद शाम को उन्होंने घाघरा नदी में छलांग लगा दी। चेयरमैन पति ने पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए घाघरा नदी में छलांग लगाई है। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि इंतजार अहमद उर्फ मिथुन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें