फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची

Sun, 23 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में आयोजित एलएलबी की परीक्षा में नकलचियों के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को परीक्षा के दौरान तीन और नकलची पकड़े गए। इससे पकड़े गए नकलचियों की संख्या बढ़कर 47 हो गई।
विज्ञापन

सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर मोहम्मद उस्मान ने बताया कि शनिवार को हुई परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में एक और द्वितीय पाली में दो नकलची पकड़े गए। इससे पहले 19 मार्च को पहले ही दिन 24 नकलची, 20 मार्च को 12 , 21 मार्च को आठ नकलची पकड़े जा चुके हैं। केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर विनय सक्सेना ने बताया कि संजीवनी व कलावती महाविद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। नकल रोकने के लिए त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें