फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू नदी में बहा बुजुर्ग नहीं चल सका पता

Sat, 13 Jul 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट/शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग बृहस्पतिवार को भैंस चराने गया था। लौटते समय वह नदी में बह गया। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है। शनिवार को भी उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के मांझादरियाबुर्द गांव निवासी सत्यनाम (55) बीते बृहस्पतिवार को भैंस चराने के लिए सरयू नदी को पार कर दूसरे छोर पर गया था। जहां से शाम को वापस लौटते समय नदी पार करने के दौरान वह नदी में बह गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी संजय सिंह को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू करवाई। लेकिन शव नहीं मिला। शनिवार को भी बुजुुर्ग की तलाश जारी रही, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान परिजनों में कोहराम मचा रहा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तलाश की जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें