फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ी मरीजों की संख्या

Thu, 31 Jul 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।  -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का उठापटक जारी है जिसके कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को 1800 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। सर्दी-जुकाम व बुखार के सबसे अधिक मरीज रहे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बुधवार को परचा काउंटर खुलने के साथ ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर ग्रामीण इलाकों से पहुंचे मरीज व तीमारदारों को परचा बनवाने से पहले आभा एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया जिसके बाद मरीज ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने पहुंचे।

ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। यहां बाहर तक लंबी लाइन देखने को मिली। चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों सर्दी-जुकाम, बुखार, कान दर्द, आंख के मरीज व श्वास संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। सामान्य रोगियों को दवा लिखी जा रही है। रोग गंभीर होने पर मरीज की जांच कराकर वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


पैथोलॉजी विभाग में भी सभी काउंटरों पर भीड़ लगी रही। यहां महिला व पुरुषों की लंबी लाइन रही। इनमें थायराइड, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, सीबीसी, सीरम यूरिया, सीरम क्रेटनिन, शुगर आदि की जांच कराने मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें