फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शावकों से मिलने पहुंची तेंदुआ मां, दुलार कर लौटी

विज्ञापन
तेंदुए का शावक। - फोटो : तेंदुए का शावक।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नानपारा वन रेंज के लाला पिपरिया गांव में मिले नवजात तेंदुआ शावकों का मामला अब बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। इंसानी हलचल से सहमी मां तेंदुआ बुधवार देर रात अंधेरे का सहारा लेकर अपने शावकों तक पहुंची और ममता का फर्ज निभाने के बाद फिर जंगल की ओर लौट गई। इस घटनाक्रम के बाद वन विभाग ने और सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले गांव के पास झाड़ियों में तेंदुए के दो नवजात शावक दिखे थे। शुरुआती 24 घंटे तक मां तेंदुआ के शावकों के पास न लौटने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, बुधवार देर रात वह चुपचाप वापस लौटी। करीब दो से तीन घंटे तक शावकों के पास रही, उन्हें सुरक्षित देखा और दुलारने के बाद फिर जंगल की ओर चली गई। वन्यजीव विशेषज्ञ आनंद कुमार का मानना है कि जिस स्थान पर शावक मौजूद हैं, वहां लगातार मानवीय दखल होने से मादा तेंदुआ खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसे में संभावना है कि वह जल्द ही शावकों को किसी शांत और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दे।डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मौके से दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भीड़ या हलचल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें