फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पारा 41 डिग्री पहुंचा, तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
दोहपर के समय कपड़ा लपेटकर साइकिल से जाता छात्र व सड़क पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
बहराइच। मई का महीना अभी आधा ही बीता है, लेकिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। दोपहर होते-होते सड़कें तपने लगीं और बाजारों से लेकर चौराहों तक सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों पर देखने को मिला। लोग सिर पर गमछा और चेहरे को ढककर घरों से निकलते नजर आए। दोपहर में शहर के प्रमुख बाजारों में भी भीड़ कम दिखी। शीतल पेय, गन्ने का रस और ठंडे पानी की दुकानों पर भीड़ रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि अगले पांच दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। उन्होंने दोपहर में बेवजह घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

24 मई तक चलेगी लू, प्रशासन अलर्ट

मौसम विभाग से 18 से 24 मई तक तेज लू चलने की चेतावनी जारी होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीएम अक्षय त्रिपाठी के साथ वर्चुअल बैठक कर बचाव के निर्देश दिए। डीएम ने शिक्षा विभाग को स्कूलों का समय बदलने और जरूरत पड़ने पर अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नगर निकाय, जल निगम और पंचायती राज विभाग को सभी हैंडपंप और नलकूप चालू रखने को कहा गया है। पशुपालन विभाग को गो-आश्रय स्थलों में चारा-पानी और पंखों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से घरों की छतों और आंगन में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की है। साथ ही श्रमिकों और राहगीरों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें