फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: परिवार की सहमति से परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

विज्ञापन
विशेश्वरगंज के दुर्गा मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाते प्रेमी युगल साथ में अन्य।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। दो परिवारों के बीच आपसी सहमति से थाना के सामने स्थित दुर्गा मंदिर में प्रेमी युगल एक दूसरे के हो गए। इस अनूठी मिसाल के साक्षी दोनों परिवार के सदस्यों के साथ पुरोहित और स्थानीय लोग रहे। विवाह सनातन परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बड़ागांव के मजरा खरखटन पुरवा निवासी अजय कुमार तथा ग्राम पंचायत हरदही के मजरा खाले पुरवा निवासी बिंदू देवी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। दोनो विवाह करना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों से दोनों परिवारों के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन आपसी संवाद और समझदारी से सभी मतभेद दूर कर लिए गए। दोनों युवक-युवती के बालिग होने तथा परिवारों की सहमति बनने के बाद दुर्गा माता मंदिर में सादगी से विवाह समारोह आयोजित किया गया। वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें