फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में घुसे तेंदुए ने बछिया को बनाया निवाला

Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा रेंज के मटेही गांव में सोमवार रात को एक तेंदुए ने घर के बरामदे में बंधी बछिया को अपना निवाला बना लिया। इसकी जानकारी घरवालों को तब हुई जब हमले के दौरान बछिया चिल्लाई, घटना के समय परिवार के लोग भी पास ही में सो रहे थे।
विज्ञापन


तेंदुआ गांव निवासी अभय पांडे के घर के अंदर घुसे तेंदुए ने बरामदे में बंधी बछिया पर हमला बोल दिया। हमले में तेंदुए ने बछिया के पेट का हिस्सा खा लिया। बछिया के चिल्लाने पर पास ही सो रहे घरवाले जाग गए। उन्होंने शोर मचाया और हांका लगाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भागा।
इस घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि वे बछिया के पास ही सोए हुए थे। इस दौरान तेंदुआ उनपर भी हमला कर सकता था। घटन की जानकारी परिवार व गांव के लोगों ने वन विभाग को दी, लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नही पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें