फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया गया खड़ंजा

Fri, 20 Jun 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पाठक पट्टी गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर खड़ंजा खोदवाते एसडीएम व सीओ। -संवाद
विज्ञापन
तेजवापुर/ बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत रामगढ़ी के मजरा पट्टी में निजी जमीन पर लगे खड़ंजे को बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर हटवाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम आलोक प्रसाद व सीओ डीके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन



हरदी थाना क्षेत्र के रामगढ़ी के पट्टी निवासी पूरन पाठक ने उनकी निजी जमीन पर जबरन खड़ंजा लगाने का दावा करते हुए शिकायत की थी लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पूरन ने हाईकोर्ट की शरण ली।

हाईकोर्ट ने 10 मीटर खड़ंजा हटवाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश का पालन करवाने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम महसी आलोक प्रसाद, सीओ डीके श्रीवास्तव, थाना प्रभारी हरदी संजय प्रसाद, बौंडी थाना प्रभारी टीएन मौर्य भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान तीन मीटर चौड़े व 10 मीटर लंबे खड़ंजे को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान गांव में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें