फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

Fri, 20 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच द्वारा रायबरेली से सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन महाराजा सुहेलदेव राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के इमरजेंसी वार्ड व चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत रामपुर धोवियाहार में एक संकल्प सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


संकल्प सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सबके नेता राहुल गांधी का संकल्प हर वंचित, शोषित, गरीब, पिछड़े, आदिवासी, महिला, बेरोजगार के चेहरे पर मुस्कान लाना है। आज इस महान नेता के जन्मदिन पर हम समस्त कांग्रेस जन उनके संकल्प के साथ कदम से कदम मिला कर संघर्ष करने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव, हमजा शफीक, धर्मेंद्र चौधरी, जियाउद्दीन वारसी, विनय सिंह, अज़ीमुल्ला खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें