फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 22 उपनिरीक्षक और 27 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 21 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 49 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 22 उपनिरीक्षक और 27 आरक्षी शामिल हैं। इनमें महिला आरक्षी भी शामिल हैं।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक के अनुसार फखरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अमित प्रताप को चौक पुलिस चौकी भेजा गया है, जहां वह चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला अस्पताल चौकी में तैनात उपनिरीक्षक संजय गौतम को दोनक्का पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि दोनक्का चौकी से उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार को जिला अस्पताल पुलिस चौकी भेजा गया है।



चौकी गायघाट के उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार को नवाबगंज समतलिया चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं हरदी थाने में तैनात उपनिरीक्षक नंदकिशोर शाह को रामगांव थाना क्षेत्र की मेटुकहा चौकी भेजा गया है। बौंडी थाने के उपनिरीक्षक धर्म सिंह का स्थानांतरण खैरा बाजार पुलिस चौकी किया गया है।
विज्ञापन




दरगाह थाने में तैनात उपनिरीक्षक नवनीत कुमार को शंकरपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कुंडासर चौकी के उपनिरीक्षक गुलाब सिंह को हरदी थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक राकेश पांडे को चहलारी घाट पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।


एसपी ने बताया कि इसके अलावा 27 आरक्षियों का भी स्थानांतरण किया गया है, जिनमें महिला आरक्षी शामिल हैं। सभी संबंधित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें