फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अस्पताल के बाहर दो घंटे तक तड़पता रहा घायल युवक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा बिहारीपुरवा निवासी रमेश (40) सोमवार की शाम साइकिल से रमपुरवा मटेही जा रहा थे। इस दौरान चफरिया तालाब के पास उन्हेंं तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर कक्ष बंद था।
विज्ञापन


रमेश को लेकर पहुंचे ग्रामीण सुनील यादव, राकेश पाल, पंकज आदि ने बताया कि चिकित्सक कक्ष पर ताला लटकता मिला। वहीं मौके पर कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला। इससे लगभग दो घंटे तक रमेश बाहर तड़पते रहे और उनकी हालत खराब हो गई। नाराज लोगोंं ने हंगामा करते हुए पीएचसी के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के लगभग दो घंटे बाद सीएचसी मोतीपुर से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक परिजन एंबुलेंस से रमेश को लेकर सीएचसी मोतीपुर पहुंच गए। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया कि चिकित्सक की तैनाती नहीं है। एएनएम की तैनाती है। मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें